सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 नवंबर 2022/ आज सारंगढ़
के खेलभाठा मैदान में जिला स्तरीय दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आगाज़
हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव
राय, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सारंगढ़ श्रीमती
उत्तरी गनपत जांगड़े जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला पंचायत
अध्यक्ष निराकार पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सारंगढ़ मंजू मालाकार, जनपद पंचायत
अध्यक्ष बरमकेला तारा तरूण शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ़ भूमिका कत्थाकार, नगर पालिका
अध्यक्ष सारंगढ़ सोनी अजय बंजारे, पुरूषोत्तम साहू, शरद यादव, कलेक्टर डाॅ
फरिहा आलम सिद्दकी, अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम
सारंगढ़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चंद्रदेव राय ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के माध्यम से हर वर्ग को राज्य की पारंपरिक खेलों से
जोड़ने का प्रयास कर रही है, इससे पहले देश में कभी भी स्थानीय खेलों का इतने बड़े
स्तर पर आयोजन नहीं हुआ है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए
कहा कि खेल हमें तंदुरूस्त रखता है, खेलों से हमारा मन और शरीर
दोनों स्वस्थ रहता है, उन्होंने गेड़ी और फुगड़ी जैसे खेलों का महत्व गिनाते
हुए बताया कि ये आसान खेल नहीं हैं, इन खेलों में शरीर की पूरी
मेहनत लगती है, माटी से जुड़ा व्यक्ति ही इन खेलों को खेल सकता है।
उन्होंने "छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, सबले बढ़िया सारंगढ़िया"
वाक्य का स्मरण कराते हुए कहा कि सारंगढ़िया सबले बढ़िया वाक्य तभी सार्थक होगा जब
राज्य स्तर पर सारंगढ़ के खिलाड़ी विजयी होंगे। आगे उन्होंने घोषणा करते हुए कहा
कि जो भी खिलाड़ी चाहे वह एकल खेल हो या दलीय खेल हो, उसमें अगर
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं तो वे और विधायक सारंगढ़ उस खिलाड़ी
को अपनी ओर से बीस-बीस हजार रूपये का पुरूस्कार देंगे। विधायक सारंगढ़ उत्तरी
जांगड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी हमारा नया-नया जिला बना है, खेलों में
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करिए। इस मौके पर संसदीय सचिव
एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव ने फीता काटकर खेलों का शुभारम्भ किया इसके
पश्चात् विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े सहित कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दकी
और अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधिगणों ने रस्साकसी खेल में हाथ आजमाया और
खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दकी ने कहा कि उन्हें
महिलाओं, बच्चों और सभी नवयुवकों को इस ओलम्पिक में प्रतिभाग
करते देखकर प्रसन्नता होती है, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए
जानकारी दी कि 24 एवं 25 नवम्बर तक खेलभाठा मैदान में
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 14 विभिन्न
वर्गाें के लगभग 800 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि
खेलों से हममें खेल भावना पैदा होती है, जिन लोगों के भीतर ये खेल भावना
होती है वे जीवन की हर एक समस्या को बहुत आसानी से सुलझा लेते हैं। आज जिला स्तर
के आयोजन के पहले दिन (0-18) आयु वर्ग महिला एवं पुरूष वर्ग के सभी खेल एवं 40 वर्ष से ऊपर
आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष वर्ग के सभी खेलों का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने
पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। कल 18-40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की
प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर सभी जनपद सीईओ, सीएमओ सहित खेल अधिकारी उपस्थित
रहे।
Wednesday, December 28, 2022
दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का हुआ आगाज, 800 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा
पहले दिन
जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगणों ने रस्साकसी में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों
का किया उत्साहवर्धन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...



No comments:
Post a Comment