सारंगढ़-बिलाईगढ़, 03 दिसंबर 2022/ आज अंतराष्ट्रीय
दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दकी ने सारंगढ़ स्थित
प्रांजल मानसिक दिव्यांगजन कल्याण समिति एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के द्वारा सुंदर
लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई, साथ ही उनके
द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की थीम पर भी नृत्य प्रस्तुत कर स्वच्छता को जीवन में
प्रमुखता से अपनाने का संदेश दिया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को भाव
विभोर कर दिया। कलेक्टर ने कहा कि उन्हें इन बच्चों की प्रस्तुति देखकर, उनके चेहरे के जीवंत भाव देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई है, उन्होंने कहा कि ये बच्चे ईश्वर का वरदान हैं, उनका साक्षात रूप ही हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इन
बच्चों से मुलाकात करती रहेंगी एवं अपने स्तर पर जो भी इन बच्चों के लिए सहयोग
होगा उस पर वह काम करना चाहेंगी। साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खूब
अच्छा पढ़ें और अपने जीवन के जितने भी काम है, स्वयं करें, इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी और आपके माता-पिता भी खुश
होंगे। उक्त कार्यक्रम में सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा, नायब तहसीलदार आयुष तिवारी, सहायक संचालक
मुकेश कुर्रे, गोल्डी नायक, समिति के गणमान्य
सदस्य, बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...


No comments:
Post a Comment