Wednesday, December 28, 2022

बसंत को मिल गई ट्राईसाइकिल, अब फिर से शुरू करेंगे अपनी पढ़ाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में आज बसंत को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। बसंत जो 80% दिव्यांग हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी, वे दस दिन पूर्व कलेक्टर के समक्ष ट्राइसाइकिल की माँग लेकर आए हुए थे। आज उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा नई ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर से मिलने आए बसंत की खुशी का ठिकाना नहीं था, उन्होंने कलेक्टर डाॅ सिद्दकी को आश्वस्त किया कि वे दुगुने उत्साह से अब अपनी पढ़ाई शुरू करने वाले हैं। बसंत के पिता ने बताया कि बसंत को मस्कुलर डिस्ट्राफी (पेशीय अपक्षय) की समस्या है, इस कारण से पेशियों का विकास अवरूध्द हो जाता है, और भूख नहीं लगती है। उसके पिता ने कहा कि एक बार अगर बसंत की अच्छे से जाँच संभव हो जाती तो उनके लिए यह बहुत बड़ी मदद हो जाती। कलेक्टर ने तुरंत जिला अस्पताल फोन कर आवश्यक जाँच करने के निर्देश दिए।‌ बसंत और उसके पिता ने पुन: कलेक्टर का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।




No comments:

Post a Comment

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक

*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...