कलेक्टर डाॅ.
फरिहा सिद्दकी ने आज बरमकेला के तौसीर गाँव के गौठान में आयोजित "गौठान म
गोठ" में हिस्सा लिया। गौठान स्थल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेडिकल
कैम्प भी लगाया गया था। उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने शासन की स्वास्थ्य
संबंधी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही गौठान में
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का वाहन भी उपस्थित था, उक्त वाहन की सहायता से रक्तचाप, मधुमेंह, सिकलसेल, एनीमिया, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाईफाॅईड जैसी
बीमारियों के लिए खून की जांच निःशुल्क होती है जिससे लोगों का बीमारी की स्थिति
में त्वरित ईलाज संभव हो पाता है। सीईओ बरमकेला नीलाराम पटेल ने भी इस उपलक्ष्य
में गौठान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खाद बनने का उत्पादन प्रतिशत 34 है और गौठान में अभी तक समूह की महिलाएं वर्मी खाद बेचकर 2 लाख 19 हजार रूपये का
लाभ कमा चुकी हैं। साथ ही पंजीकृत पशुपालकों की जानकारी देते हुए बताया कि गोबर
एकत्रण नियमित रूप से हो रहा है। इसके पश्चात कलेक्टर डाॅ फरिहा सिद्दकी ने समूह
की महिलाओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सब्जियों की फसल लेकर लाभ लेने
हेतु प्रोत्साहित किया, साथ ही साबुन, वाशिंग पाउडर और
झाड़ू बनाने का काम शुरू करने को कहा। कलेक्टर ने रीपा ( ग्रामीण औद्योगिक पार्क)
योजना की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की इस योजनांतर्गत प्रतिवर्ष हर
विकासखण्ड में दो गांवों में 3 एकड़ के क्षेत्र
में औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें उद्योगों
की स्थापना की जाएगी। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामवासियों को गौठान स्तर पर और बेहतर
कार्य करने के लिए प्रोस्ताहित करते हुए गौठान को आने वाले समय में रीपा योजना के
अंतर्गत जोड़ने हेतु तैयार करने को कहा। इसके पश्चात स्वास्थ्य शिविर का महत्व
बताते हुए सभी महिलाओं को खून जांच कराने को कहा। शासन की सुपोषण अभियान की
जानकारी देते हुए बताया कि अगर महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है तो इस अभियान
की मदद से उन्हें उचित पोषण देने की व्यवस्था की जाती है। कलेक्टर ने आज लिए जा
रहे पैरादान महाअभियान की जानकारी देते हुए किसानों से अधिक से अधिक पैरा दान करने
का आग्रह किया। इसके अलावा कुष्ठ रोग खोज अभियान, लम्पी बीमारी, गोबर खरीदी एवं फसल चक्र परिवर्तन इन विषयों पर चर्चा की।
उक्त शिविर निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनिका वर्मा, सीईओ नीलाराम
पटेल, तहसीलदार सिध्दांत अनंत एवं संबंधित विभाग के
पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Friday, December 30, 2022
कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दकी ने बरमकेला में आयोजित "गौठान म गोठ" और "राजस्व शिविर" का लिया जायजा
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 दिसंबर 2022/ राज्य सरकार के
निर्देशानुसार गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों की क्रियाशीलता बढ़ाने के लिए
कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले के विभिन्न गौठानों में 28 दिसंबर से "गौठान म
गोठ" व "राजस्व शिविर" का कार्यक्रम जारी है। इसके साथ ही पैरादान
की मात्रा को और अधिक बढ़ाने के लिए आज संपूर्ण जिले में पैरादान महाअभियान जारी
है। उक्त कार्यक्रमों के निरीक्षण हेतु कलेक्टर ने आज बरमकेला के राजस्व शिविर व
गौठान की ओर प्रस्थान किया। कलेक्टर ने बरमकेला के ग्राम पंचायत भवनकोतरा स्थित
राजस्व शिविर में जाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्राम सचिव
अनुपस्थित पाए गये, इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने उक्त सचिव को
कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिविर में आए ग्रामीणों ने
किसान सम्मान निधि, भूमिहीन किसान योजना से संबंधित समस्याएं बताई, कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुख को समस्याओं का निराकरण
करने के निर्देश दिए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...


No comments:
Post a Comment