सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 नवम्बर 2022/ कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में आज शासन की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत जिले के विभिन्न गाँवों में स्थित गौठानों में बड़ी संख्या में पैरादान किया गया। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में किसानों द्वारा खरीफ की फसल के बाद रबी की फसल के लिए पराली ( पैरा ) को जलाने से पर्यावरण एवं भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचता है। इस दिशा में प्रदेश के किसान भी अपना कदम आगे न बढ़ाएं इसलिए शासन और प्रशासन के द्वारा ''पैरादान महाअभियान'' की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में बरमकेला के कोकबहाल गौठान में महिलाओं ने पैरादान किया। गौठान के आसपास जिनके खेत हैं, उन किसान परिवारों की 15-20 महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गौठान में पैरादान किया। बरमकेला के ग्राम पंचायत-कंडोला गौठान में भी पैरादान महाअभियान का कार्यक्रम रखा गया। पैरादान करने वाले समूहों के दीदियों एवं पैरादान करने वाले कृषकों का सरपंच/सचिव द्वारा टीका लगाकर, माल्यार्पण किया गया, मिठाई खिलाकर एवं श्री फल से भेंट किया गया। गांव के कृषकों द्वारा आज ट्रैक्टर से 3-3 ट्राली पैरा एवं समूह के सदस्यों द्वारा रमाकांत पटेल के एक एकड़ खेत से पैरा संग्रहण कर गोठान में लाया गया। सारंगढ़ के लेन्धा गौठान में भी गौठान समिति के सदस्यों के आव्हान पर ग्रामवासियों ने पैरा का संकलन कर अपने ट्रैक्टर के माध्यम से गौठान स्थल पर जाकर पैरादान किया, ठीक इसी तरह हिर्री ग्राम पंचायत के गौठान में भी समूह के सदस्यों एवं किसानों द्वारा गौठानों में पैरादान अनवरत जारी है। धीरे-धीरे किसान अब बड़ी संख्या में पैरादान करने में अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। जिले के किसानों ने पैरादान के महत्व को समझते हुए इसे एक उत्सव में तब्दील कर लिया है। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पिछले दिनों किसानों से धान कटाई मिसाई के पश्चात शेष पैरा को दान करने की अपील प्रदेश के किसानों से की थी। वे लगातार पैरादान के फायदे गिनाते हुए किसानों से गौठानों में पैरादान करने की अपील करते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने किसानों से यह भी कहा है कि फसल कटाई के बाद पैरा न जलाएं। पैरादान करने से एक बड़ा लाभ यह भी है कि इससे प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और मवेशियों के लिए उचित मात्रा में चारे की व्यवस्था भी होगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...
No comments:
Post a Comment