सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 नवंबर 2022/ कलेक्टर डॉ
फरिहा आलम सिद्दकी ने आज समयानुसार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे जनदर्शन
के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी।
कलेक्टर डॉ फरिहा सिद्दकी ने आज लगातार आ रहे दिव्यांग एवं वृध्द पेंशन के
मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सारंगढ़ के वार्ड
क्रमांक 2 में स्थित देवार मोहल्ला जो खेल मैदान के रूप में
दर्ज है, उसे कस्बा घोषित किए जाने के आवेदन पर कलेक्टर ने
एसडीएम से वस्तुस्थिति अवगत कराने को कहा।
ग्राम पंचायत चंवरपुर के
कंवलाझर गाँव में बाहरी व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से संचालित ईंटा भट्टा के
संबंध में कलेक्टर ने एसडीएम को जाँच करने के निर्देश दिए। शासकीय प्राथमिक शाला
नंदीगाँव, तहसील बरमकेला में शासकीय स्कूल के खेल मैदान पर अवैध
कब्जे को खाली कराने को लेकर माननीय हाईकोर्ट द्वारा खाली कराने के आर्डर जारी
होने के बावजूद अवैध कब्जे के यथावत बने रहने के मामले में एसडीएम को आवश्यक
कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कथालिक ऊरांव समाज के लिए कब्रिस्तान भूमि आबंटन
हेतु संबंधित अधिकारी को जाँच करने के निर्देश दिए। वन अधिकार अधिनियम के तहत् वन
अधिकार पट्टा प्राप्ति के मामलो में अपर कलेक्टर को जाँच करने के निर्देश दिए।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ा में शिक्षक की नियुक्ति की माँग को लेकर शिक्षा
विभाग के संबंधित अधिकारी को जाँच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जर्जर
एवं संकरी सड़क के चौड़ीकरण वाले मामलों पर जनपद सीईओ सारंगढ़ को जाँच कर रिपोर्ट
प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पाठ के सरपंच द्वारा शासकीय भूमि के
अतिक्रमण कर निजी उपयोग के मामले में सीईओ सारंगढ़ को आवश्यक जाँच करने के निर्देश
दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र कटेली, सारंगढ़ की
मृतक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती साहू के नाम से जमा हुई बीमा राशि के संबंध में
बाल विकास परियोजना अधिकारी को वस्तुस्थिति की जाँच करने के निर्देश दिए। धान बिक्री
पर रोक लगाने एवं पंजीयन से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को
जांच कर उचित कार्यवाही कर सूचित करने के निर्देश दिए।


No comments:
Post a Comment