28 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ.
फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशानुसार आज जिले में "गौठान मा गोठ"
कार्यक्रम के तहत विकास खंड सारंगढ के 16 गौठान, बरमकेला में 17 गौठान तथा विकास
खंड बिलाईगढ़ में 13 गौठानो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त
कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं में जागरूकता, गोठान में अधिक गोबर विक्रय, गोबर का का खाद
में रूपान्तरण , अधिक से अधिक गोठनो में पैरा दान करने से प्रेरित
किया गया , गोमूत्र खरीदी कर जैविक कीटनाशक निर्माण प्रशिक्षण
तथा उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। साथ में गांव से जुड़ी अन्य
गतिविधियों में पशुओं का टीकाकरण, रबी फसल, दलहन/तिलहन क्षेत्र विस्तार एवं ग्राम पंचायत में अन्य सभी
योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के सुगमता पूर्वक संचालन हेतु कलेक्टर
डाॅ फरिहा सिद्दकी द्वारा विकास खंड स्तरीय अधिकारियों को गौठान का नोडल नियुक्त
किया गया है जो विभिन्न गौठानों में माॅनिटरिंग करेंगे तथा प्रत्येक गौठान हेतु
ग्रामीण कृषि विस्तर अधिकारी को गौठान नोडल तथा ग्राम सचिव को सहायक नोडल नियुक्त
किया गया है तथा स्वयं कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर द्वारा गौठानों में आकस्मिक
निरीक्षण कर माॅनिटरिंग किया जा रहा है। इसके अलावा बहुत से गौठानों में स्वास्थ्य
विभाग की सहायता से निःशुल्क मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम सुगर, बीपी, कलवा, खून जाँच आदि समस्याओं का निदान कर रही है। इस शिविर का लाभ
सीधे निचले स्तर तक ग्रामीणों को मिल रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 28 नवंबर 2022 से 09 दिसंबर 2022 तक समस्त गौठानों
में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को गोधन
न्याय योजना से जोड़ने तथा उन्हें इससे लाभान्वित करने का प्रयास शासन द्वारा किया
जा रहा है।
Friday, December 30, 2022
जिले के विभिन्न गौठानों में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ "गौठान म गोठ" कार्यक्रम
गौठानों में आयोजित निःशुल्क मेडिकल कैम्प का भी लोगों को
मिल रहा लाभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...
No comments:
Post a Comment