Wednesday, December 28, 2022

सारंगढ़ के खेल भांठा मैदान में विकास खंड स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 नवम्बर 2022/ आज सारंगढ़ में विकास खंड स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता खेल भांठा मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गनपत जांगड़े ने किया। ओएसडी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती डेजी रानी जांगड़े, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम कश्यप, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुर्रे भी उपास्थित रहे। आज युवा उत्सव के अन्तर्गत लोक गीत, लोक नृत्य, हारमोनियम, बांसुरीवादन, सुआ नृत्य, तबला वादन भरतनाट्यम ,पंथी नृत्य आदि की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। शेष कार्यक्रम दिनाँक 16/11/2022 को सम्पन्न होंगे।



No comments:

Post a Comment

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक

*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...