सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 नवंबर 2022/ मुख्यमंत्री
श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना पर विशेष ध्यान देते हुए
कलेक्टर डाॅ फरिहा सिद्दकी ने आज सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना से संबध्द सभी
विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उक्त बैठक में कलेक्टर ने आंकड़ों की समीक्षा
करने के बाद कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी लोगों को समझाइश दी कि गोबर विक्रेताओं की
संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें, सभी गौठानों पर काम दिखना चाहिए, आज से ही आप
दल बनाकर काम बांट कर करना शुरू कर दीजिए, और एप्प में एंट्री करते जाइए, अगर सही समय
पर काम नहीं करेंगे तो सभी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। गौठानों में गोबर खरीदी
और केंचुए की मात्रा की कमी को गौठान प्रबंधन समिति के माध्यम से केंचुए की
अनुलब्धता को दूर करने के निर्देश दिए। गौठानों में गोबर के डेटा और खाद के डेटा
इसमें जो भी गड़बड़ी है, पंचायतों में जो भी डेटा भी गड़बड़ी है, सप्ताह भर के
अंदर इस पर तय फार्मेट के अनुसार उसे दुरूस्त करने को कहा। इसके साथ ही वर्मी खाद
के लिए बोरी की खरीददारी ग्राम पंचायत गोड़म स्थित स्वयं सहायता समूह से करने को
कहा। इसके अलावा जहाँ-जहाँ गौठान का निर्माण हुआ है, जो जगह जियोटैग में नहीं जुड़े
हैं, उस जगह को जियोटैग में एंट्री कर उस काम को पूरा करने
को कहा। कलेक्टर ने इसके पश्चात् आगामी दिनों में गौठानों में होने वाले कार्यक्रम
"गौठान पर गोठ" के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान ग्रामीण
विस्तार अधिकारी एवं सभी रोजगार सहायक वहां उपस्थित होंगे, गोबर
विक्रेताओं की संख्या उनके रजिस्ट्रेशन को बढ़ाने पर बात करनी है, साथ ही
उन्हें गोमूत्र खरीदी के लिए प्रेरित करना है, इसके साथ ही प्रत्येक गौठान में
तीन क्विंटल गोबर खरीदी हो इसके लिए सभी को प्रोत्साहित करना है, पैरादान की
मात्रा को भी बढ़ाना है। इसके अलावा गौठानों में आजीविजा संबंधी हम क्या और
गतिविधि शुरू कर सकते हैं, इस पर ध्यान दें। हाट बाजार के संबंध में भी बात करना
है। मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम एवं बाल सुरक्षा पर भी चर्चा करनी है। पशु टीकाकरण
से संबंधित जो भी हैं, वे वहां उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही इस
कार्यक्रम में अगर राजीव गाँधी भूमिहीन योजना के पात्र लोग अगर कोई छूट गये हैं
उनके आवेदन इसमें लिए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि वे खुद इस कार्यक्रम में
हिस्सेदारी लेंगी। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त
कलेक्टर डाॅ स्निग्धा तिवारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Wednesday, December 28, 2022
कलेक्टर डाॅ फरिहा सिद्दकी ने गोधन न्याय योजना पर ली विशेष बैठक
जिले के
विभिन्न गौठानों में "गौठान पर गोठ" कार्यक्रम की होगी शुरूआत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...

No comments:
Post a Comment