सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 दिसंबर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा
आलम सिद्दकी के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर.निराला
के मार्गदर्शन पर जिले में 15 दिन तक चलने वाली
सघन कुष्ठ एवं टी. बी. अभियान का आगाज आज दिनांक 01 दिसंबर 2022 को हो गया है। इस
अभियान के अंतर्गत कुष्ठ एवं टी.बी. के संभावित मरीजों की जांच कर पॉजिटिव पाए गए
लोगों को इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डॉ.एफ.आर.निराला एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नंदलाल इजारदार ने स्वयं इस
अभियान की कमान अपने हाथों में लेते हुए मैदानी स्तर के विभिन्न ग्रामों में स्वयं
जाकर घर - घर भ्रमण करते हुए नजर आए। इस दौरान सीएमएचओ निराला ने स्वयं कुष्ठ
परीक्षण किया, साथ ही मितानिनों एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों
के बीच जाकर उन्हें इस कार्य को बेहतर तरीके से करने हेतु प्रेरित किया। तीनों ही
ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी इस अभियान को पूरी संजीदगी के साथ मिशन मोड
पर कार्य करते हुए दिखे। अभियान के पहले दिन ही कुष्ठ के 60 संभावित एवं 2 कन्फर्म केस जबकि
टी. बी. के 47 संभावित मरीज मिले। सीएमएचओ निराला ने जिले वासियों
को इस अभियान में मितानिनों से अपना परीक्षण कराने व अभियान में सहयोग करने की
अपील की।
Friday, December 30, 2022
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिन के माध्यम से गाँवों में सघन टी.बी. एवं कुष्ठ खोज अभियान की शुरूआत
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर.निराला ने
स्वयं घर-घर जाकर किया कुष्ठ परीक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...
No comments:
Post a Comment