सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 दिसम्बर 2022/ नवगठित जिला
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ..आर.निराला के
अध्यक्षता में डॉ.एस.के.खूंटे (जिला नोडल अधिकारी),डॉ.आर.एल.सिदार(बी
एमओ सारंगढ),जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री एन.एल इजारदार, सुश्री योजनागंधा(स्टाफ नर्स),श्री मनीष राज रत्नाकर(फार्मासिस्ट एवं जिला स्टोर कीपर) की
टीम के द्वारा जिले के समस्त कायाकल्प योजना के तहत प्रतिभागी स्वास्थ्य केंद्रों
का अंतिम मूल्यांकन किया जा रहा है। इस योजना में बरमकेला ब्लॉक के बोंदा, लेंधरा (प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र) बड़े नवापारा, देवगांव, पीहरा, कर्राकोट एवं
नदीगांव (उप स्वास्थ्य केंद्र) विकासखंड बिलाईगढ़ के भटगांव व गोपालपुर(प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र) जबकि सारंगढ़ विकासखंड के कनकबीरा, गोडम, भेड़वन, हिर्री (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र),लेंधरा, सालर, उलखर और जशपुर (उप स्वास्थ्य केंद्र) अंतिम राउंड में जगह
बनाने में सफलता हासिल की। 09 दिसंबर 2022 को ब्लॉक बरमकेला एवं 10 दिसंबर 2022 को ब्लॉक सारंगढ़ के प्रतिभागी स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन
किया गया। जबकि बिलाईगढ़ के प्रतिभागी स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन 13 दिसंबर 2022 को किया जाना
प्रस्तावित है। कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य
केंद्रों में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन व संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं में
सुधार व बढ़ावा देना है। इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य
केंद्रों को प्रोत्साहित करने की शुरुआत 2015 में जिला स्तर के
अस्पतालों को पुरस्कृत करने के साथ हुई थी। इसका विस्तार 2016 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर किया गया जबकि 2021 से यह योजना उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी संचालित है।
वर्ष 2021 में रायगढ़ जिला में रहते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य
केंद्र स्तर पर कनकबीरा एवं उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर हरदी को प्रथम पुरस्कार
प्राप्त हो चुका है जबकि और कई स्वास्थ्य केंद्रों को सांत्वना पुरस्कार भी प्राप्त
हो चुके हैं जो जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में गौरव की बात है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...
No comments:
Post a Comment