Wednesday, December 28, 2022

युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने युवा महोत्सव का बरमकेला में हुआ शुभारंभ

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 नवम्बर 2022/ राज्य के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा महोत्सव 2022-23 का विकास खण्ड स्तरीय आयोजन आज बरमकेला में प्रारंभ हो चुका है। ज्ञातव्य है कि युवा महोत्सव का आयोजन विकासखण्ड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जा रहा है। विकासखण्ड युवा उत्सव का आयोजन 15 नवंबर 2022 तक,जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक, संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक और राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। युवा उत्सव का आयोजन दो आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में किया जाएगा। युवा उत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक

*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...