साथ ही गौठान में
पौलट्री फार्म और फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण के कार्यों के लिए सेंटर को एक निश्चित
दूरी में बनाने को कहा। इसके अलावा गौठान में चप्पल उद्योग, आलू चिप्स की मशीन और बकरी पालन के कार्यों को सुचारू रूप
से जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात्
गोड़म ग्राम के सुरभि स्वयं सहायता समूह के बिहान सेंटर का निरीक्षण किया। इस
संस्था द्वारा वर्मी खाद एवं कम्पोस्ट खाद के लिए बोरी के प्रिटिंग का कार्य किया
जाता है, इसके अलावा डायरी, रजिस्टर एवं फाइल
भी बनाया जाता है। कलेक्टर आलम ने उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें
शुभकामनाएँ दी। साथ ही सीईओ को यह भी कहा कि विभाग की आवश्यक स्टेशनरी की खरीददारी
ऐसे स्वयं सहायता समूहों से ही करना सुनिश्चित करें।
छिन्द ग्राम के
गौठान के निरीक्षण के दौरान भी वर्मी खाद बनने की प्रक्रिया में केंचुए की कमी पाई
ग ई। इस पर कलेक्टर आलम ने इस समस्या का त्वरित निराकरण कर केंचुए का प्रबंध कर
खाद नियमित रूप से बनाने के निर्देश दिए। साथ ही गोबर एकत्रण की मात्रा बढ़ाने को
कहा। समूह की महिलाओं को गौठान को सुचारू रूप से चलाने के लिए और उससे लाभ
प्राप्ति के लिए हल्दी, प्याज, मिर्ची उगाने के
लिए निर्देशित किया।
समूह की महिलाओं
द्वारा बनाए जा रहे दोना पत्तल की कुल संख्या और उसके विक्रय के बारे में जानकारी
ली एवं उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए, साथ ही उत्पादों
की बिक्री स्थानीय ग्रामीण इलाके के अलावा शहरी इलाकों में करने का सुझाव दिया
ताकि उत्पादन का उचित लाभ मिल सके। साथ ही गौठान में नेपियर प्रबंध के लिए मक्के
की खेती, बेकरी के लिए उचित वेंडर की ट्रेनिंग एवं कपड़े की
सिलाई के लिए सेंटर बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा कर जल्द कार्य प्रारंभ
करने के निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण के दौरान सारंगढ़ जनपद सीईओ उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोड़म का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर डाॅ आलम
ने ग्राम गोड़म के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा
लिया। इस दौरान उन्होंने वहाँ आए मरीजों से उनका हालहाल पूछा एवं सुविधाओं के
संबंध में पूछताछ की। उक्त स्वास्थ्य केन्द्र को पूर्व में अपने उत्कृष्ट कार्यों
के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य
केन्द्र में मरीजों की संख्या, ओपीडी, आयुष केन्द्र, प्रसव कक्ष एवं
गार्डन का निरीक्षण किया। स्टाफ ने बताया कि यहाँ शत प्रतिशत नार्मल डिलीवरी की
जा रही है, अभी लगभग हर दूसरे दिन एक नार्मल डिलीवरी की जाती है।
अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी पाई गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र की
सराहना के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें कहा कि वे स्वास्थ्य केन्द्रों का
जायजा लेने के लिए आने वाले समय में भी औचक निरीक्षण करेंगी।
कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र छीन्द का आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर डाॅ
फरिहा आलम ने छीन्द ग्राम पंचायत के धान खरीदी केन्द्र में पहुँचकर आकस्मिक
निरीक्षण किया। धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी से नये किसानों के जुड़ने की संख्या
के बारे जानकारी ली एवं धान के प्रकार के बारे में पूछा। उन्होंने छोटे किसानों के
लिए पहली प्राथमिकता में टोकन जारी करने को कहा। साथ ही समय पर धान उठाव कर बफर
लिमिट का ध्यान रखने के निर्देश देते हुए रकबा समर्पण वाले मामलों पर विशेष ध्यान
देने को कहा।
इस दौरान
उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धान
बेचने आए एक किसान ने बताया कि उन्होंने 96 क्विंटल धान बेचा
है, एवं बेचने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है, साथ ही उन्होंने का सरकार का धन्यवाद किया कि इस बार उन्हें
धान बेचने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय मिला है। धान उपार्जन केंद्र में कई
जगह उबड़ खाबड़ हुई भूमि के समतलीकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।
उन्होंने कहा कि एक दिन में जितने किसानों से धान की खरीदी हो सके, उतने ही किसानों को धान खरीदी केंद्र में बुलाया जाए।
उन्होंने कहा कि ऐसा ना हो कि कोई किसान धान बेचने के लिए आए और उसे अनावश्यक रूप
से अधिक समय तक रूकना पड़े।








No comments:
Post a Comment