परंपरागत नृत्य एवं लोकगीतों के मनमोहक प्रदर्शन से दर्शक हुए मुग्ध
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवम्बर 2022/ आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ खेल भांठा मैदान में विकास खंड स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में करमा नृत्य,पंथी नृत्य, लोक नृत्य, तबला वादन, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा, चित्रकला, निबंध, वाद विवाद की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। युवा उत्सव में लगभग 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवा उत्सव में सभी व्यायाम शिक्षकों एवं निर्णायकों ने सराहनीय योगदान दिया। जारी परिणाम के अनुसार वाद-विवाद प्रतियोगिता (15-40 वर्ष) में कुसुम साहू, सारंगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चित्रकला प्रतियोगिता (15-40 वर्ष) में कोयल महर, सारंगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता (15-40 वर्ष) में पुरुष वर्ग में हेमंत नाइक, सारंगढ़ ने प्रथम स्थान और महिला वर्ग में गायत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एकांकी नाटक (15-40 वर्ष) में हेमंतदास महंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य (15-40 वर्ष) में मेघा राय एवं साथी, कन्या शाला, सारंगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायन में (15-40 वर्ष) प्रथम स्थान युगल दास महंत, रामपुर ने और 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में प्रथम स्थान संतराम धृतलहरे, रामपुर ने प्राप्त किया। हरामोनियम (15-40 वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान कुबेर चरण चौहान, अमझर ने प्राप्त किया। बांसुरी (15-40 वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य देवांगन, सारंगढ़ एवं बांसुरी 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में प्रथम स्थान हरे कृष्ण तिवारी, सारंगढ़ ने प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण (15-40 वर्ष) महिला वर्ग में प्रथम स्थान कुसुम साहू, सारंगढ़ ने प्राप्त किया। भरतनाट्यम में प्रथम स्थान सारंगढ़ की सुनीता ने प्राप्त किया। तबला वादन (15-40 वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान तनिष्क चौहान सारंगढ़, 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में प्रथम स्थान दुर्गेश देवांगन, सारंगढ़ का रहा। ओड़िसी (15-40वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान पर नंदे, सारंगढ़ रहे। सुआ नृत्य में (15-40वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान पर सानिया चौहान एवं साथी, कन्या शाला सारंगढ़ रहे। सितार वादन 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में प्रथम स्थान पर हरेकृष्ण, सारंगढ़ रहे। पंथी नृत्य (15-40 वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान पर समीर एवं साथी, सारंगढ़ रहे। करमा नाचा 15 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान पर सेंट थामस रहा एवं करमा नाचा 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में प्रथम स्थान पर शिक्षा विभाग सारंगढ़ रहा। गेड़ी दौड़ में (15-40वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान पर पूजा साहू हरदी एवं 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में मोहन लाल कैवर्त, सारंगढ़ रहे। भौंरा 15-40 वर्ष आयु वर्ग में पूजा साहू, हरदी प्रथम स्थान पर रही। फुगड़ी (15-40 वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान पर अनिता रहीं।






No comments:
Post a Comment