सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 दिसम्बर 2022/ वर्तमान में विश्व के कई देशों जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राजील व चीन में कोविड-19 मरीजों की संख्या में उत्तरोतर वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड-19 महामारी अभी भी दुनिया भर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में चुनौती बनी हुई है। जिले में पूर्व के कोविड-19 लहरों में 35,964 पॉजिटिव मरीजों में 7,132 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जबकि 538 लोगों की मृत्यु हुई। यद्यपि कोविड का नया वेरिएंट बीएफ 7 काफी संक्रामक व तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। इस वैरिएंट से बचाव हेतु भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में सीएमएचओ सारंगढ़ ने इस संबंध में समस्त बीएमओ को निर्देशित किया है कि सभी तरह के जीवन रक्षक उपकरणों जैसे-वेंटिलेटर, मल्टी पैरामॉनिटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच कर उन्हें क्रियाशील रखें। पीएसए प्लांट पूर्ण रूप से क्रियाशील कर लिक्विड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की मरम्मत कराएं। चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को जीवन रक्षक उपकरणों को चलाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण तत्काल करावें। कोविड टीकाकरण के कम कवरेज वाले गांवों को चिन्हित कर जल्द से जल्द शत-प्रतिशत टीकाकरण करने, प्रथम व द्वितीय टीकाकरण को पूरा करने, साथ ही जिसने दोनों टीके लगा लिए हैं उन्हें बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश दिए। अस्पताल में पहुंचने वाले सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण वाले समस्त व्यक्तियों का रैपिड एंटिजन टेस्ट/आरटीपीसीआर टेस्ट कराना सुनिश्चित करें। कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों को 7 दिन आइसोलेशन करने के निर्देश दिए। लोगों को भीड़ इक_ा ना करने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, मास्क का प्रयोग करने व दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक
*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सुवाताल, ग्राम पंचायत हिर्री, सारंगढ़ के निवासी नरसिंह कुमार रात्रे अंत्योदय क...
-
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अभी से अपनी तैयार रखें - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला ...
-
जिले में अब तक कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धा...
-
*पीएम आवास ने पूरा किया फूलचंद के पक्के मकान का सपना* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जनवरी 2023/ ग्राम सिंघनपुर सारंगढ़ निवासी श्री फूलचंद वर्मा पह...
-
जिला स्तर पर होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ , 23 नवंबर 2022/ कलेक्टर डाॅ....
-
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनों का रंग रोगन* *गोबर से निर्मित पेंट से एसडीएम कार्यालय में किया गया रंग रोग...
-
*राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक* *रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन* *सार...
-
खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार ...
-
*मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी* *जनदर्शन के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण* *कलेक्टर डॉ....
-
राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम खरवानी छोटे में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा स...
No comments:
Post a Comment