सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवम्बर 2022/ राज्य शासन के
मंशानुरूप जिले में विगत दिनों से प्रारंभ हुई सड़क निर्माण एवं पेच कार्य जारी है।
कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम ने आज जिले के निर्माणाधीन सड़कों के पेच वर्क कार्य की
समीक्षा की और उन्होंने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स, सीएमओ एवं उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे अभी वर्तमान में
जर्जर सड़कों के मरम्मत एवं संधारण कार्य की एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं
उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बने सड़कों के बारे में जानकारी ली एवं उन्होंने कहा कि वे आने वाले दिनों में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगी। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment