Wednesday, December 28, 2022

कलेक्टर डॉ फरिहा सिद्दकी ने गोटिलाल को दिया भरोसा, अब मिलेगी नई ट्राइसाइकिल

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2022/ कलेक्टर से मिलने आए ग्राम मोहतरा, बिलाईगढ़ निवासी 76 वर्षीय गोटिलाल बंजारे दिव्यांग हैं, इस कारण से उन्हें चलने फिरने एवं स्वयं कहीं आने जाने में बहुत अधिक समस्या होती है, उनके पास पहले से मौजूद जर्जर ट्राइसाइकिल को हमेशा एक धक्के देने वाले की आवश्यकता होती है, इस कारण से वे बहुत अधिक असहाय महसूस करते हैं। गोटिलाल ढंग से सुन भी नहीं पाते हैं, उनकी श्रवणशक्ति कम हो चुकी है, इसके अलावा वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। कलेक्टर ने गोटिलाल को आश्वस्त किया कि उनकी माँग अनुसार उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाएगी। गोटिलाल ने अपने टूटे-फूटे शब्दों में कलेक्टर महोदया का धन्यवाद किया।



No comments:

Post a Comment

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक

*कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक* *वर्मी कम्पोस्ट के रख रखाव एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने के दिए निर...